लाइव न्यूज़ :

आईआईटी खड़गपुर के छात्रों को 1,600 से ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर, 2.4 करोड़ रुपये का अधिकतम सालाना पैकेज

By भाषा | Updated: December 12, 2021 16:19 IST

Open in App

कोलकाता, 12 दिसंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के छात्रों को नौकरी के 1,600 से अधिक प्रस्ताव मिले हैं। देश के सभी आईआईटी में आईआईटी-खड़गपुर को सबसे अधिक प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं। संस्थान ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

शनिवार को जारी किए गए वक्तव्य के मुताबिक, आईआईटी खड़गपुर ने प्लेसमेंट सीजन-2021 के पहले चरण में 10 दिनों के भीतर लक्ष्य हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है।

एक छात्र को सबसे ज्यादा 2.4 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज की पेशकश की गई जबकि 22 अन्य छात्रों को 0.9-2.4 करोड़ रुपये के सीटीसी (कास्ट टू कंपनी) रेंज में ऑफर मिला।

आईआईटी खड़गपुर ने इस साल के लिए 11 दिसंबर तक प्लेसमेंट का पहला चरण पूरा कर लिया है और दूसरे चरण को जनवरी 2022 के दूसरे सप्ताह में शुरू करने का प्रस्ताव है।

वक्तव्य के मुताबिक प्लेसमेंट सत्र के पहले चरण में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, माइक्रोन टेक्नोलॉजी, उबर, हनीवेल और एक्सेल समेत 245 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे