देश में अब तक टीके की 15.21 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय
By भाषा | Updated: April 29, 2021 23:47 IST2021-04-29T23:47:09+5:302021-04-29T23:47:09+5:30

देश में अब तक टीके की 15.21 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक कोविड-19 टीके की 20 लाख से अधिक खुराक दी गई, जिसके साथ ही अब तक देशभर में टीके की 15.21 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
मंत्रालय के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे तक कोविन पोर्टल पर तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए केवल दो दिनों में 2.28 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।
उन्होंने कहा कि रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोविड-19 टीके की 15,21,05,563 खुराकें दी जा चुकी हैं।
मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को 20,84,931 लोगों को टीका लगाया गया, जिनमें 11,82,563 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि 9,02,368 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।