लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 1,500 से ज्यादा मामले, 10 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 27, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च दिल्ली में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी कोरोना वायरस संक्रमण के 1,500 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 10 और लोगों की मौत हुई है, जो पिछले ढाई महीने में सबसे ज्यादा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 1,558 नए मामले आने के बाद संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,55,834 हो गई है जबकि 6.38 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 15 दिसंबर, 2020 (1,617) के बाद शनिवार को सबसे ज्यादा नए मामले आए हैं।

शहर में शुक्रवार को 1,534 नए मामले आए थे जबकि बृहस्पतिवार को 1,515, बुधवार को 1,254 और मंगलवार को 1,101 नए मामले आए थे।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या शुक्रवार को 6,051 थी, जो बढ़कर 6,625 हो गयी है। वहीं, संक्रमण की दर 1.70 प्रतिशत है।

दिल्ली में संक्रमण की दर शुक्रवार को 1.80 प्रतिशत थी जबकि बृहस्पतिवार को 1.69, बुधवार को 1.52, मंगलवार को 1.31, सोमवार को 1.32 और रविवार को 1.03 फीसदी थी।

शनिवार को संक्रमण से और 10 लोगों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से अभी तक 10,987 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू