लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में इस साल 15 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की गयी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 19:20 IST

Open in App

आइजोल, 21 नवंबर मिजोरम के आबकारी एवं नारकोटिक्स विभाग ने इस साल 15 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में 493 लोगों को गिरफ्तार किया।

आबकारी एवं नारकोटिक्स विभाग के प्रवक्ता पीटर जोहमिंगथांगा ने बताया कि इस साल जनवरी से अक्टूबर के बीच 15.420 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गयी।

उन्होंने विभाग के आंकड़े का हवाला देते हुए बताया कि जनवरी, 2019 से अक्टूबर, 2021 तक कुल 39.72 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गयी है।

अधिकारी के अनुसार, 2019 में 12.59 किलोग्राम और 2020 में 11.71 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गयी थी। उनके मुताबिक इन तीन सालों में इसके अलावा 612 ग्राम गांजा, 210.87 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां, दो किलोग्राम अफीम, नौ किलोग्राम स्यूडोफेड्राइन गोलियां तथा 25 किलोग्राम डेक्सट्रोप्रोप्रोक्सीफीन गोलियां जब्त की गयीं।

प्रवक्ता का कहना है कि इस अवधि में कम से कम 2120 लोग गिरफ्तार किये गये तथा 1572 मामले दर्ज किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए