देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 143.75 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयी
By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:16 IST2021-12-29T22:16:09+5:302021-12-29T22:16:09+5:30

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 143.75 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयी
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में दी गयी कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक की संख्या बुधवार को 143.75 करोड़ से अधिक हो गई।
मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को शाम सात बजे तक टीकों की 57,03,410 खुराक दी गयी है। मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।
कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के गंभीर रोगों से लोगों के लिये शुरू हुआ। देश ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया। सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण की अनुमति दी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।