लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सोमवार को 1.39 लाख से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया गया: सिसोदिया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 12:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि शहर में सोमवार को 1.39 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया जिनमें करीब 46 प्रतिशत लोग 18 से 44 साल के आयुवर्ग के थे।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘कल दिल्ली में कुल 1,39,261 लोगों को टीका लगाया गया जिनमें से 64,151 लोग 18-44 साल के आयुवर्ग के थे।’’

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने सोमवार को कहा था कि अगर कोवैक्सीन टीके की खेप नहीं मिलती है तो दिल्ली सरकार को मंगलवार शाम के बाद उन सभी टीकाकरण केंद्रों को बंद करना होगा जहां 18 से 44 साल के लोगों को यह टीका लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा था कि इस आयुवर्ग के लिए दिल्ली का कोवैक्सीन का भंडार मंगलवार शाम तक ही चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस आयुवर्ग के लिए कोविशील्ड टीके की खुराक चार दिन तक चल सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?