लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना वायरस रोधी टीके की 1.37 करोड़ से अधिक खुराक दी गई : सरकार

By भाषा | Updated: February 26, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को कोरोना वायरस रोधी टीके की अब तक 1.37 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

शुक्रवार शाम छह बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार अब तक 2,89,320 सत्रों में टीके की की कुल 1,37,56,940 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 66,37,049 (76.6 प्रतिशत) ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है, जबकि 22,04,083 (62.9 प्रतिशत) ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें टीके की दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा 49,15,808 (47.7 प्रतिशत) अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है।

देश में कोविड रोधी टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी, लेकिन अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीका लगाने की शुरुआत दो फरवरी से हुई थी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण के 42वें दिन शुक्रवार को शाम छह बजे तक टीके की कुल 2,84,297 खुराक दी गईं। इनमें से 1,13,208 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई, जबकि 1,71,089 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गई।’’

इसने कहा कि अंतिम रिपोर्ट आज देर रात तक तैयार होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू