लाइव न्यूज़ :

देश में अब तक कोरोना रोधी टीके की 137 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई गई: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 18, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लगाने की संख्या शनिवार को 137 करोड़ को पार कर गई।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को शाम सात बजे तक 69 लाख से ज्यादा (69,21,097) खुराकें लगाई गईं। मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक दिन के अंतिम रिपोर्ट जमा होने के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या में वृद्धि की संभावना है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की खुराक दी गई। वहीं कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई रहे अग्रिम मोर्चे के कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ।

टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ था।

देश ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया था। सरकार ने फिर एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण की अनुमति देकर टीकाकरण अभियान का विस्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल