लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 1.32 लाख से अधिक नए मामले, 3,207 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 2, 2021 11:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,32,788 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,83,07,832 पर पहुंच गयी है जबकि संक्रमण की दैनिक दर गिरकर 6.57 प्रतिशत रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस महामारी से 3,207 और लोगों ने जान गंवा दी है और इसके साथ ही मृतकों की संख्या 3,35,102 पर पहुंच गयी है।

सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20 लाख से कम दर्ज की गई है।

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 20,19,773 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। अभी तक देश में कुल 35,00,57,330 नमूनों की जांच की जा चुकी है जबकि संक्रमण की दैनिक दर 6.57 प्रतिशत दर्ज की गई। संक्रमण दर लगातार नौवें दिन 10 प्रतिशत से कम रही है।

संक्रमण की साप्ताहिक दर गिरकर 8.21 प्रतिशत रह गयी है।

इलाज करा रहे इस महामारी के मरीजों की संख्या घटकर 17,93,645 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 6.34 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 92.48 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 1,01,875 की कमी आई है।

आंकड़ों के मुताबिक, लगातार 20वें दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,61,79,085 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

देश में इस महामारी से जिन 3,207 लोगों ने जान गंवाई है उनमें से सबसे अधिक 854 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद तमिलनाडु में 490, कर्नाटक में 464, केरल में 194, उत्तर प्रदेश में 175, पश्चिम बंगाल में 137 और आंध्र प्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई।

कोरोना वायरस से अभी तक 3,35,102 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 96,198 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 29,554 की कर्नाटक, 24,722 की तमिलनाडु, 24,299 की दिल्ली, 20,672 की उत्तर प्रदेश, 15,678 की पश्चिम बंगाल, 14,649 की पंजाब और 13,077 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित