भारत में कोविड रोधी टीके की अब तक 131 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं: सरकार
By भाषा | Updated: December 9, 2021 21:24 IST2021-12-09T21:24:04+5:302021-12-09T21:24:04+5:30

भारत में कोविड रोधी टीके की अब तक 131 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं: सरकार
नयी दिल्ली, नौ दिसंबर देश में बृहस्पतिवार तक कोविड रोधी टीके की कुल 131 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को शाम सात बजे तक टीके की 67 लाख से ज्यादा खुराक दी गईं। मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक आंकड़े प्राप्त होने के बाद टीकाकरण की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
देश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। भारत में एक मई से 18 साल की उम्र के ऊपर के लोगों को टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।