लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 13 हजार से अधिक कैदियों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया : सरकार ने उच्च न्यायालय को बताया

By भाषा | Updated: June 24, 2021 16:22 IST

Open in App

मुंबई, 24 जून महाराष्ट्र में 13 हजार से अधिक कैदियों को अभी तक कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है और जेलों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। यह जानकारी राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को बंबई उच्च न्यायालय को दी।

उच्च न्यायालय ने कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों से जेलों में ‘‘काफी सुधार’’ हुआ है।

महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोणी ने मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ से कहा कि राज्य के 47 जेलों में वर्तमान में 23,372 कैदी हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें से 13,567 कैदियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। इन जेलों में 3641 कर्मचारियों का भी टीकाकरण किया गया है।

कुंभकोणी ने अदालत से कहा कि जेल विभाग ने कैदियों की भीड़भाड़ कम करने के लिए राज्य के उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों को लागू किया है और 2700 कैदियों को अंतरिम जमानत दी गई है और 518 कैदियों को आपातकालीन पैरोल पर रिहा किया गया है।

पीठ एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसे इसने इस वर्ष की शुरुआत में कैदियों में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वत: संज्ञान के आधार पर शुरू किया था।

उच्च न्यायालय ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदमों से जेलों में ‘‘काफी सुधार’’ हुआ है। इसने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 22 जुलाई तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह