लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से 1.3 करोड़ से अधिक परिवार जुड़े

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:48 IST

Open in App

जयपुर, 23 जुलाई राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरूआत के तीन महीने से भी कम समय में 1.21 लाख से अधिक दावों का निपटारा किया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अब तक 1.3 करोड़ से अधिक परिवारों ने अपना पंजीकरण करा लिया है जो प्रदेश की आबादी का लगभग 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर रहा है।

स्टेट हेल्थ एश्योरेंस की सीईओ अरूणा राजोरिया ने बताया कि ‘‘हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक अपने पास के अस्पताल में नि:शुल्क इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकें और अब तक 1.3 करोड़ से अधिक परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं और योजना के तहत 1.21 लाख से अधिक दावों का निपटारा किया गया है।’’

राजोरिया ने एक बयान में बताया कि राज्य के सभी नागरिकों के लिए 850 रुपए प्रति परिवार के न्यूनतम प्रीमियम पर 5 लाख रुपए तक का कैशलेस वार्षिक बीमा कवर प्रदान करने वाली यह बीमा योजना सबसे सस्ती है ।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2011 के लाभार्थी, कोविड-19 अनुग्रह सूची, संविदा कर्मचारी तथा छोटे और सीमांत किसानों को 850 रुपए का प्रीमियम भी नहीं भरना पड़ता है। उनके लिए इस योजना में पंजीकरण एकदम नि:शुल्क है।

उन्होंने बताया कि लोगों को बेहतर उपचार के लिये 450 से अधिक निजी और 756 सरकारी अस्पतालों को योजना के तहत सूचीबद्ध कर सेवाओं का विस्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार भी इस योजना के तहत शामिल प्रक्रियाओं के अपने दायरे का लगातार विस्तार कर रही है और इसी क्रम में दूसरी लहर के दौरान संबंधित मामलों की संख्या में वृद्धि के रूप में ब्लैक फंगस के उपचार को भी शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल