लाइव न्यूज़ :

देश भर में 12.7 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया कोविड-19 का टीका:स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 22, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एक अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के सातवें दिन तक देश में 12.7 लाख स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया है।

मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को शाम छह बजे तक 6,230 सत्रों में 2,28,563 लाभार्थियों को टीका लगाया गया, जबकि अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार होगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘देशव्यापी स्तर पर चलाये जा रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सातवें दिन सफलतापूर्वक यह कार्यक्रम संचालित किया गया।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक (आज शाम छह बजे तक)24,397 सत्रों में कोविड-19 का टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 12.7 लाख (12,72,097) को पार कर गई है। ’’

मंत्रालय के मुताबिक टीकाकरण अभियान के सातवें दिन शाम छह बजे तक टीके के प्रतिकूल प्रभाव के 267 मामले देखने को मिले हैं।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक टीके के प्रतिकूल प्रभाव के 1,110 से अधिक मामले देखने को मिले हैं।

टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से शुक्रवार शाम छह बजे तक टीका लगवाने वाले कुल लाभार्थियों में आंध्र प्रदेश में 1,27,726, बिहार में 63,620 , केरल में 1,82,503 , कर्नाटक में 1,82,503, मध्य प्रदेश में 38,278, तमिलनाडु में 46,825, दिल्ली में 18,844, गुजरात में 42,395 और पश्चिम बंगाल में 80,542 लोग शामिल हैं। ये आंकड़े अस्थायी रिपोर्ट से लिए गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग