लाइव न्यूज़ :

देश में अब तक कोविड टीकों की 126 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी : स्वास्थ्य मंत्रालाय

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 टीकों की खुराक की कुल संख्या शुक्रवार को 126 करोड़ के पार हो गयी । देश में शुक्रवार को शाम सात बजे तक टीकों की 66,58,055 से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल मई में प्रति दिन 19.69 लाख खुराक दिये जाने की तुलना में नवंबर महीने में टीकों की प्रतिदिन औसतन 59.32 लाख खुराक दी गई। इसके अलावा अक्टूबर में औसतन 55.77 लाख खुराक प्रतिदिन, सितंबर में 78.69 लाख और अगस्त में प्रति दिन 59.29 लाख खुराक दी गयी ।

आंकड़ों से पता चलता है कि मई महीने में जहां 6.1 करोड़ खुराकें दी गईं, वहीं नवंबर में यह संख्या बढ़कर 17.29 करोड़ हो गई।

स्वास्थ्यकर्मियों को पहले चरण में टीका लगाने के साथ देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था। इसके बाद अग्रिम पंक्ति टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।

कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरू हुआ जिसमें साठ साल से अधिक उम्र के लोगों का और 45 साल से अधिक उम्र के अन्य बीमारी से पीड़ित लोगों के लिये शुरू हुआ ।

देश भर में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण की शुरूआत की गयी जबकि एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिये टीकाकरण की शुरूआत की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं