लाइव न्यूज़ :

भारत में अबतक कोविड रोधी टीकों की 124 करोड़ से ज्यादा खुराकें लगी: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 30, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि मंगलवार तक देश में कोविड रोधी टीकों की कुल 124 करोड़ से ज्यादा खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार शाम सात बजे तक टीके की 72 लाख खुराकें लगाई गई हैं। उसने यह भी बताया है कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद टीकों की खुराक लगाने की संख्या में इजाफा हो सकता है।

देशव्यापी टीकाकरण का आगाज़ 16 जनवरी को हुआ था और सबसे पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड रोधी टीके लगाए गए थे। इसके बाद दो फरवरी से अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण शुरू हुआ था।

इसके अगले चरण की शुरुआत एक मार्च से हुई थी और 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के और 45-59 साल के बीच के उन लोगों को टीके लगवाने की अनुमति दी गई थी जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

देश में एक अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया गया था और इसके बाद एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगवाने की इजाजत दे दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग