लाइव न्यूज़ :

राज्यों व केंद्र शासित क्षेत्रों को कोविड टीके की 116.5 करोड़ से अधिक खुराक मुहैया कराई गई: केंद्र

By भाषा | Updated: November 5, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीके की 116.50 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों व केंद्र शासित क्षेत्रों के पास अभी कोविड-19 रोधी टीके की 15.54 करोड़ से ज्यादा (15,54,54,451) खुराक लगाने के लिये उपलब्ध हैं।

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन उपलब्धता की अग्रिम दृश्यता और वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के लिए टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 टीके उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रही है।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण में केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों के 75 प्रतिशत राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को खरीद और आपूर्ति (मुफ्त) करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos