लाइव न्यूज़ :

भारत में अबतक कोविड रोधी टीके की 115 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में कोविड रोधी टीके की 115 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, देश की 80 फीसदी पात्र आबादी ने टीके की पहली खुराक लगवा ली है जबकि 41 प्रतिशत जनसंख्या ने टीके की दोनों खुराकें लगवा ली हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, “115 करोड़ लगे वैक्सीन के डोज, देश सुरक्षित हो रहा हर रोज।”

उन्होंने कहा, “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शब्द सच हैं - एक बार भारतीय कुछ करने की ठान लें, तो कुछ भी असंभव नहीं है!”

मंत्री ने कहा, “हर घर दस्तक दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को मजबूत कर रहा है!”

सरकार ने हाल ही में एक महीने तक चलने वाले 'हर घर दस्तक' अभियान की शुरुआत उन लोगों के टीकाकरण के लिए की है जिन्होंने अब तक टीके की एक भी खुराक नहीं ली है और जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लेनी है।

मांडविया ने हाल में कहा था कि 12 करोड़ से अधिक लोगों को अभी टीके की दूसरी खुराक लेनी है। उन्होंने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से आग्रह किया था कि सुनिश्चित किया जाए कि ‘हर घर दस्तक’ अभियान के तहत वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगे और जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लेनी है, उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए