लाइव न्यूज़ :

लोक अदालत में 11.42 लाख से अधिक मामले निपटाए गए

By भाषा | Updated: July 10, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई लोक अदालत में देशभर में शनिवार को 5,129 पीठों ने 11.42 लाख से अधिक मामलों का समाधान किया। यह जानकारी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण ने दी।

प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति यू यू ललित ने कहा, ‘‘विधिक सेवा प्राधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन कर महामारी को एक अवसर में बदल दिया है।’’

प्राधिकरण ने विज्ञप्ति में कहा कि न्यायमूर्ति ललित ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वयं लोक अदालतों के कार्य पर नजर रखी।

इसने कहा कि लोक अदालत में देशभर में शनिवार को 5,129 पीठों ने 11.42 लाख से अधिक मामलों का समाधान किया गया।

प्रधिकारण ने छत्तीसगढ़ के बारे में कहा कि राज्य में आज राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,000 से अधिक मामले निपटाए गए जिनमें लगभग एक हजार मामले कोविड-19 रोधी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन से जुड़े थे।

राज्य में तालुका से लेकर उच्च न्यायालय तक सभी अदालतों में लोक अदालत का आयोजन किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि मामलों का निपटारा पक्षों की वर्चुअल या प्रत्यक्ष मौजूदगी में किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र