लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सात मई को कोविड-19 टीके की 1.14 लाख से अधिक खुराक दी गईं: सरकार

By भाषा | Updated: May 8, 2021 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई दिल्ली में सात मई को कोविड-19 रोधी टीके की 1.14 लाख से अधिक खुराक दी गईं।

विशेष कार्य अधिकारी (स्वास्थ्य) आशीष कुंद्रा ने शनिवार को कहा कि यह अब तक एक दिन में किए गए टीकाकरण की सबसे अधिक संख्या है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को टीके की 1,14,657 खुराक दी गईं।

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हर दिन एक लाख से अधिक लोगों को टीके लग रहे हैं। इनमें करीब 50,000 लोग 18-44 आयु वर्ग के और 50,000 लोग 45 साल तथा उसके अधिक आयु के हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पर्याप्त टीके नहीं मिल रहे हैं और अगर उसे पर्याप्त टीके मिल जाते हैं तो दिल्ली सरकार तीन महीने के भीतर सभी को टीके लगा सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू