लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 1,100 से ज्यादा नए मामले सामने आए, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: March 23, 2021 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 1,101 नए मामले सामने आए। पिछले तीन महीनों में मरीजों की एक दिन में यह सर्वाधिक संख्या है। वहीं, संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 19 दिसंबर को शहर में 1,139 नए मामले सामने आए थे। वहीं, पिछले साल 24 दिसंबर के बाद पहली बार किसी एक दिन में एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,411 हो गई है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 3,934 था। बुलेटिन के अनुसार लगातार चौथे दिन संक्रमण की दर एक फीसदी से अधिक रही।

बुलेटिन के अनुसार नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,49,973 हो गई। वहीं, अब तक 6.34 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शहर में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार सोमवार को 888, रविवार को 823, शनिवार को 813, शुक्रवार को 716, बृहस्पतिवार को 607 और बुधवार को 536 मामले सामने आए थे।

बुलेटिन में बताया गया कि संक्रमण की वजह से चार मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,967 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू