लाइव न्यूज़ :

गुजरात के चार बड़े शहरों के अस्पतालो में 1100 से ज्यादा ब्लैक फंगस के मामले

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:00 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 मई गुजरात के चार बड़े शहरों के सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 से उबरने के बाद ब्लैक फंगस से संक्रमित हुए 1100 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है।

एक सरकारी विज्ञप्ति में शुक्रवार को बताया गया कि राज्य सरकार ने म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) को महामारी घोषित कर दिया है और महामारी रोग अधिनियम के तहत बीमारी को अधिसूचित कर दिया है जिसका मतलब है कि अस्पतालों को इस घातक फंगस संक्रमण के संदिग्ध और पुष्ट मामलों के बारे में सरकार को सूचित करने की जरूरत है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, अस्पतालों को केंद्र और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के ब्लैंक फंगस की जांच, निदान और उपचार पर दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

गुजरात में अभी तक म्यूकोरमाइकोसिस के मामलों की सही संख्या पर कोई डेटा नहीं है, लेकिन वर्तमान में अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा शहरों के सरकारी अस्पतालों में इस संक्रमण से पीड़ित 1,100 से अधिक मरीज भर्ती हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा से कहा कि सबसे ज्यादा 450 मरीज राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, अहमदाबाद के मुख्य सिविल अस्पताल में 350, सूरत शहर के दो सरकारी अस्पतालों में करीब 110 और वडोदरा शहर के सरकारी अस्पतालों में करीब 225 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मोटे-मोटे आकलन के मुताबिक मार्च में राज्य में कोरोना वायस की दूसरी लहर के प्रकोप के बाद से हर दिन ब्लैक फंगस के 70-80 मरीजों को अस्पातलों में भर्ती किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू