लाइव न्यूज़ :

मुंबई में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के 10,000 से ज्यादा मामले, 23 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 7, 2021 21:54 IST

Open in App

मुंबई, सात अप्रैल मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,428 मामले सामने आए और 23 और लोगों की इसकी वजह से मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,82,760 और मृतक संख्या 11,851 पर पहुंच गई है।

यह लगातार दूसरा दिन है जब शहर में संक्रमण के 10,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस महीने में यह तीसरी बार है जब मामले 10 हजार के आंकड़े को पार कर गए हैं।

मंगलवार को, देश की वित्तीय राजधानी में कोविड-19 के 10,030 नये मामले दर्ज किए गए थे और 31 लोगों की मौत हो गई जबकि रविवार को यहां वैश्विक महामारी शुरू होने के बाद से सर्वाधिक 11,163 मामले दर्ज किए गए थे।

बीएमसी के डेटा के मुताबिक मुंबई में 81,886 लोग अब भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं।

आज कुल 51,263 कोविड-19 जांचें की गईं जिसके बाद शहर में कुल 44,05,238 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

महानगरपालिका के मुताबिक, 6,007 मरीजों को आज अस्पताल से छुट्टी दी गई जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 3,88,011 हो गई है।

मुंबई में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर घटकर 80 प्रतिशत हो गई है जबकि संक्रमण की कुल दर बढ़कर 1.91 प्रतिशत हो गई है तथा अब 35 दिन में संक्रमण के मामले दोगुना हो रहे हैं।

शहर में 72 निषिद्ध क्षेत्र हैं जहां 789 इमारतों को सील कर दिया गया है।

वहीं बीएमसी ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कोरोना वायरस के चलते लगाई गई पाबंदियां जारी रहने के दौरान भोजन एवं आवश्यक सामान की आपूर्तियों की ऑनलाइन सेवा प्रदाताओं के माध्यम से हफ्ते के सभी दिन होम डिलिवरी की अनुमति दी।

महानगरपालिका ने सप्ताहंत लॉकडाउन के दौरान सड़क किनारे लगने वाले भोजन के ठेलों को पार्सल देने और खान पैक कराकर ले जाने की अनुमति भी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे