लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 1000 से अधिक मामले सामने आये, नौ और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 23, 2021 23:03 IST

Open in App

नोएडा, 23 अप्रैल जनपद गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 1000 से ज्यादा मामले सामने आये। वहीं संक्रमण की वजह से 9 और मरीजों की मौत हो गई जिससे जनपद में मरने वालों की संख्या बढ़कर 138 हो गई।

वहीं आज 353 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। जनपद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 33,689 हो गई है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 1064 मरीज पाये गये। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 4793 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 28,803 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 33,689 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 9 मरीजों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है।

उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में तेजी आई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें, मास्क लगाएं, साफ सफाई का ध्यान रखें तथा जरूरत हो तभी घर से निकलें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट