लाइव न्यूज़ :

ठाणे महानगरपालिका के 100 से अधिक कर्मी राहत कार्य के लिए महाड गए

By भाषा | Updated: July 25, 2021 18:23 IST

Open in App

ठाणे, 25 जुलाई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को हुए भूस्खलन के बाद ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन और जल और अन्य मुद्दों में मदद करने के लिए ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) के 100 से ज्यादा कर्मचारी वहां गए हैं।

टीएमसी आयुक्त विपिन शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि समूह में स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं जो कोविड ​​-19, डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस (जीवाणु रोग) बुखार के प्रकोप का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण करेंगे और वे 10,000 रैपिड एंटीजन परीक्षण किट और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक ले गए हैं।

उन्होंने कहा कि समूह में सफाई कर्मचारी और स्वच्छता निरीक्षक भी शामिल हैं। कर्मचारी 24 पंप, 10,000 लीटर पानी का एक टैंकर और मिनरल पानी के दो ट्रक, राशन और कंबल भी लेकर गए हैं।

शर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सकों की एक टीम भी 10 मिनी बसों, डंपरों और जीपों में गई है जो पशुओं के शवों का पंचनामा करने और स्वास्थ्य मानदंडों के अनुसार उनके निपटान में मदद करेगी।

रविवार दोपहर जारी महाराष्ट्र सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में भूस्खलन, बाढ़ और बारिश से संबंधित अन्य घटनाओं के कारण हुई 113 मौतों में से 52 रायगढ़ में हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं