लाइव न्यूज़ :

मुनव्वर फारूकी, चार अन्य के खिलाफ सभी आरोपों को 100 से अधिक कलाकारों ने खारिज करने की मांग की

By भाषा | Updated: February 12, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी अरुंधति रॉय, कुणाल कामरा, पूजा भट्ट और कल्कि कोचलिन सहित 100 से अधिक कलाकारों और लेखकों ने हास्य कलाकार मुनव्वर फारूकी और चार अन्य के खिलाफ कथित तौर धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में लगे सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करने की मांग की है ।

गौरतलब है कि इंदौर के एक कैफे में एक जनवरी शाम को आयोजित हास्य कार्यक्रम को लेकर भाजपा के एक विधायक के बेटे ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि कार्यक्रम में हिंदू-देवी देवताओं और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई । इसके बाद पुलिस ने मामले में फारूकी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उन्हें छह फरवरी की रात इंदौर सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था।

एक संयुक्त बयान जारी करते हुए 100 से अधिक कलाकारों ने फारूकी, नलिन यादव, प्रखर व्यास, एडविन एंथोनी और सदाकत खान के खिलाफ सभी आरोपों को खारिज करने की मांग की है।

यह रेखांकित करते हुए कि यह मामला भारत में स्वतंत्रा और अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकारों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है, उन्होंने कहा कि फारूकी को हिरासत में लिया जाना या गिरफ्तार करना, वर्तमान में देश में अभिव्यक्ति की आजादी की खराब सुरक्षा का संकेत देता है। भारत में प्रत्येक नागरिक को उचित सीमाओं के साथ बोलने तथा विचार अभिव्यक्त करने का अधिकार है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, ऐसे कई उदाहरण है, जहां यह स्पष्ट था कि कलाकारों की ‘सेंसरशिप’ के तहत की गई गिरफ्तारी मनमाने तरीके से की गई पाई गई, जो कि देश में कलात्मक और रचनात्मक स्वतंत्रता के लिए काफी हानिकारक है। ’’

यह बयान भारतीय प्रवासी समूह ‘प्रोग्रेसिव इंडिया कलेक्टिव’ की अगुवाई में ‘पीईएन अमेरिकाज आर्टिस्ट ऐट रिस्क कनेक्शन‘, ‘फ्रीम्यूज़’ और ‘रीक्लेमिंग इंडिया’ के साथ मिलकर जारी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र