लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविड रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गईं

By भाषा | Updated: April 12, 2021 14:59 IST

Open in App

जयपुर, 12 अप्रैल राजस्थान कोरोना वायरस रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराकें लोगों को लगाने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। राजस्थान ने सोमवार सुबह तक टीके की एक करोड़ खुराकें लगाने का आंकड़ा पार कर लिया।

राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने टीके की एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाने के लिए राज्य के चिकित्सा कर्मिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह तक टीके की एक करोड़ से ज्यादा खुराकें लगवाने वाला राजस्थान देश का दूसरा राज्य बन गया है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि राज्य में रविवार तक कोविड रोधी टीके की 99,83,418

खुराकें लगाई जा चुकी थीं और सोमवार सुबह तक यह आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया।

उन्होंने बताया कि राज्य में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया जा चुका है और राज्य में 3380 सरकारी और 188 निजी केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि गत चार दिनों से औसत 4.70 लाख लोगों का प्रतिदिन टीकाकरण किया गया है।

उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को 5.44 लाख, छह अप्रैल को 4.84 लाख, सात अप्रैल को 5.81 लाख, आठ अप्रैल को 4.65 लाख, नौ अप्रैल को 4.21 लाख, 10 अप्रैल को 2.96 लाख और 11 अप्रैल को 1.11 लाख लोगों को टीका लगाया गया।

डॉ. शर्मा ने बताया कि 11 अप्रैल तक 99.83 लाख लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका था और 12 अप्रैल की सुबह तक यह आंकड़ा एक करोड़ पार कर गया।

मंत्री ने बताया कि केंद्र से राज्य सरकार को 11 अप्रैल तक टीके की कुल 1,11,40,860 खुराकें प्राप्त हुई हैं।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान ने कोरोना वायरस से निपटने के हर प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा, “राज्य कम मृत्युदर के चलते देश भर में चर्चित रहा। यहां के रामगंज और भीलवाड़ा मॉडल को देश भर में सराहा गया। कोरोना टीकाकरण में भी राज्य देश भर में अव्वल चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया