लाइव न्यूज़ :

बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक 10 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया: केंद्र

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के देशव्यापी टीकाकरण अभियान के छठे दिन शाम छह बजे तक टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार 10 लाख से अधिक हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आयोजित 4,043 टीकाकरण सत्रों के माध्यम से 2,33,530 लोगों को यह टीका लगाया गया। उसने बताया कि अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी तैयार होगी।

मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी ने कहा कि देशभर में छठे दिन भी देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 का टीका लगवाने वाले कुल स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या (बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक) 10,40,014 पहुंच गयी जिन्हें 18,161 सत्रों में टीका लगाया गया।’’

अगनानी ने कहा कि टीकाकरण के छठे दिन शाम छह बजे तक प्रतिकूल प्रभावों (एईएफआई) के 187 मामले सामने आये।

उन्होंने कहा, ‘‘एक व्यक्ति जिसे 16 जनवरी को टीका लगाया गया और जिसे 20 जनवरी को इंटरक्रेनियल हैमरेज हो गया था, उसे राजस्थान में उदयपुर के गीतांजलि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इसका टीकाकरण से कोई संबंध नहीं है। आज तक मौत का एक भी मामला नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग