लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में महामारी अध्यादेश के तहत अब तक 10 लाख से अधिक चालान किए गए

By भाषा | Updated: December 3, 2020 15:19 IST

Open in App

जयपुर, तीन दिसंबर राजस्थान में महामारी अध्यादेश के तहत अब तक 10 लाख से अधिक लोगों के चालान किया जा चुके हैं। वहीं राज्य के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन जरूरी है।

लाठर ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान महामारी अध्यादेश के तहत अब तक करीब 10.05 लाख व्यक्तियों के चालान किए गए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 3.50 लाख, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 14,135 तथा निर्धारित सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर छह लाख से अधिक लोगों के चालान किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि निषेधाज्ञा तथा पृथकवास मापदण्डों का उल्लघंन करने पर 3,780 प्राथमिकी दर्ज कर अब तक 9,808 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसी तरह सार्वजनिक स्थलों पर थूकने व गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने तथा शराब पीने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना, निर्धारित सामाजिक दूरी का पालन व बार बार हाथ धोने जैसी अन्य सतर्कताएं जरूरी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह