लाइव न्यूज़ :

साल की आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत में 10 लाख से अधिक मामले निपटाए गए :कानून मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 17, 2020 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर साल की आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत पिछले हफ्ते लगी, जिसने 10,42,816 मामलों का निपटारा किया। इनमें करीब साढ़े पांच लाख मामले मुकदमा दायर किए जाने से पूर्व के थे, जबकि करीब पांच लाख मामले अदालतों में लंबित थे। कानून मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक राज्यों द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए विवरण से यह संकेत मिलता है कि करीब 3,227.99 करोड़ रुपये के दावे का निस्तारण किया गया।

देश भर में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाने के लिए 31 राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरणों ने कुल 8,152 पीठों का गठन किया था। सुनवाई डिजिटल माध्यमों से और प्रत्यक्ष उपस्थिति के साथ हुई।

बयान में जिक्र किए गए कुछ मुख्य मामलों में मोटर वाहन दुर्घटना से संबद्ध मुआवजा, भूमि विवाद, वैवाहिक विवाद आदि शामिल हैं, जिनका निपटारा किया गया।

लोक अदालतों को विधिक सेवाएं प्राधिकरण अधिनियम,1987 के तहत सांविधिक दर्जा प्राप्त है। अधिनियम के तहत लोक अदालतों का फैसला सभी पक्षों पर बाध्यकारी होता है और इसके फैसले के खिलाफ किसी अदालत में अपील नहीं की जा सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू