लाइव न्यूज़ :

निजी ट्यूशन लेने वाले छात्रों की संख्या में 10 प्रतिशत से अधिक का इजाफा: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 17, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर महामारी के पहले के समय (2018) से लेकर अब तक के दौरान ट्यूशन पढ़ने वाले स्कूली बच्चों की संख्या में 10 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है। बुधवार को जारी हुई वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (एएसईआर) 2021 में यह जानकारी सामने आई।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि बच्चों के लिए घर पर पढ़ाई के माध्यम पिछले एक साल में कम हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया, “अखिल भारतीय स्तर पर 2018 में 30 प्रतिशत से कम बच्चे निजी ट्यूशन लेते थे। 2021 में यह अनुपात 40 प्रतिशत तक बढ़ गया है। यह अनुपात सभी प्रकार के स्कूलों, कक्षाओं, लड़कों और लड़कियों में बढ़ा है।”

रिपोर्ट में कहा गया कि केरल को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है। एएसईआर की 16वीं रिपोर्ट में कहा गया कि ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चों की संख्या में सबसे ज्यादा वृद्धि सबसे ज्यादा वंचित परिवारों में देखी गई।

यह रिपोर्ट 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किये गए सर्वेक्षण पर आधारित है। कुल 76,706 घरों और पांच से 16 साल के 75,234 बच्चों के बीच यह सर्वेक्षण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह