लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 मृतकों के दाह संस्कार के लिए और अधिक जगह निर्धारित की गई है: नगर निगम

By भाषा | Updated: April 8, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दिल्ली नगर निगमों ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 मृतकों के समय पर अंतिम संस्कार को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है। नगर निकायों ने शवदाह गृहों से लेकर कब्रिस्तानों में कोविड-19 मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की है।

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 21 शवदाह गृहों और कब्रिस्तानों को कोविड-19 मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए तय किया है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, "दिल्ली में वर्तमान में कोविड मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जो पिछली लहर की तुलना में अधिक खतरनाक है। कोविड के बढ़ते मामलों और मौतों के मद्देनजर भीड़ को संभालने के लिए श्मशान पर अधिक चबूतरे (प्लेटफार्म) बनाए गए किए हैं। दैनिक आधार पर, अगर और अधिक मौतें होती हैं, तो हम और अधिक प्लेटफार्म निर्धारित करेंगे।''

प्रकाश ने कहा कि उत्तरी दिल्ली के निगमबोध घाट में छह सीएनजी भट्टियां हैं, जिनमें से तीन कोविड मृतकों के दाह संस्कार के लिए आरक्षित हैं।

प्रकाश ने कहा, "निगमबोध घाट के पास अब 120 प्लेटफार्म हैं, और उनमें से 10 लकड़ी वाले है। उत्तरी दिल्ली में श्मशान घाट पर एक दिन में लगभग 100-200 शवों का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। मृतकों की संख्या अगर बढ़ती है, तो हम जरूरत के हिसाब से और व्यवस्था करेंगे।''

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने भी कहा कि कोविड​​-19 के कारण मरने वाले लोगों के समय पर और अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

दिल्ली में बुधवार को कोविड​​-19 के 5,506 नए मामले सामने आए, जो इस साल के सर्वाधिक मामले हैं। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल मामले अब 6,90,568 हो गए हैं, जबकि 20 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,133 हो गई।

पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन ने लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे सभी मानदंडों का पालन करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, "हम सभी कोविड सुरक्षा मानदंडों के साथ उचित ढंग से और समय पर अंतिम संस्कार सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए अन्य नगर निकायों के साथ समन्वय में काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह