लाइव न्यूज़ :

मसौदा एसटीआईपी 2020 में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व, एलजीबीटी समुदाय की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर

By भाषा | Updated: January 2, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष नीति (एसटीआईपी) 2020 के मसौदे के प्रमुख बिंदुओं में निर्णय करने वाली सभी इकाइयों में महिलाओं का कम से कम 30 प्रतिनिधित्व और लैंगिक समानता से संबंधित संवाद में एलजीबीटी समुदाय को शामिल किये जाने के विषय शामिल हैं।

मसौदा नीति में इस बात पर जोर दिया गया है कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवोन्मेष (एसटीआई) के तंत्र में समानता और समावेश बुनियादी तत्व होंगे। इसमें प्रस्ताव है कि समानता और समावेश को सभी एसटीआई नीतियों में उप-पाठ के तौर पर जोड़ा जाना चाहिए।

एसटीआईपी 2020 में महिला वैज्ञानिकों पर जोर दिया गया है।

मसौदा नीति के अनुसार प्रतिभाशाली महिला वैज्ञानिकों को अनुसंधान तथा विज्ञान प्रशासन में नेतृत्व के पदों पर बढ़ावा देने पर ध्यान दिया जाएगा ताकि विज्ञान में कॅरियर बनाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जा सके।

इसमें कहा गया, ‘‘चयन और मूल्यांकन समितियों समेत निर्णय करने वाली सभी इकाइयों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाकर कुल संख्या का कम से कम 30 प्रतिशत किया जाएगा।’’

मसौदे के अनुसार, ‘‘लैंगिक समानता से जुड़े सभी संवाद में लेस्बियन, गे, बायसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, क्वीर (एलजीबीटीक्यू प्लस) समुदाय को लैंगिक समानता से जुड़े सभी संवादों में शामिल किया जाएगा। उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए तथा एसटीआई में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए प्रावधान किये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?