लाइव न्यूज़ :

भाजपा के खिलाफ ममता के अभियान में और लोग शामिल होंगे : मुकुल संगमा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 17:27 IST

Open in App

कोलकाता, 30 नवंबर मेघालय के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता मुकुल संगमा ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वह ‘ताकत’ हैं जिनकी ओर लोग खिंचते हैं तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ उनके अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़ेंगे।

संगमा ने कहा कि ममता ने लोगों को यह विश्वास दिलाया है कि देश में आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरण बदलने वाले हैं।

उन्होंने दावा किया कि अगले 45 दिन में पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के झंडे फहराते दिखेंगे। मेघालय के दो बार मुख्यमंत्री रहे संगमा हाल में कांग्रेस के 11 विधायकों के साथ ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी टीएमसी में शामिल हो गए थे।

संगमा ने यहां टीएमसी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूरा पूर्वोत्तर कांग्रेस की जगह ''सही विकल्प'' चाहता है, जो ईमानदारी से भाजपा का मुकाबला कर सके, क्षेत्र के लोगों के हितों को बढ़ावा दे सके, और ''अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) की अध्यक्ष (ममता बनर्जी) वह ताकत हैं, जिनके पीछे उन्हें लामबंद होना चाहिये।

मेघालय के दो बार के मुख्यमंत्री रहे संगमा ने यहां टीएमसी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विधायकों का पार्टी में शामिल होने का निर्णय रातों-रात नहीं लिया गया था और उन्होंने लंबे समय तक इस बात पर विचार-विमर्श किया था कि राज्य के लोगों के हितों की रक्षा कैसे की जाए, ''जो कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के तहत संभव नहीं था।''

उन्होंने कहा, ''यह एक कठिन निर्णय था, लेकिन यह समय की जरूरत थी। हम वास्तविक कार्य करना चाहते हैं, और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहते हैं जो वर्तमान स्थिति में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में ही संभव है।''

संगमा ने कहा, ''अगले 45 दिनों में आप हमारे राज्य के सभी हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस के झंडे लहराते देखेंगे।''

उन्होंने कहा, ''हमारा निर्णय मेघालय, पूर्वोत्तर और पूरे देश का रूझान तय करेगा। उनके (ममता बनर्जी के) दृढ़ विश्वास और कथनी से, यह स्पष्ट है कि वह लोगों को अपनी ओर खींचने वाली एकमात्र नेता हैं। पूरे भारत में लोग भाजपा का मुकाबला करने के लिए एक वैकल्पिक राजनीतिक ताकत चाहते हैं। मैं बार-बार कहूंगा कि दीदी के नेतृत्व में और अधिक लोग आंदोलन में शामिल होंगे। उनकी नेतृत्व शैली ने हमें विश्वास दिलाया है कि आने वाले दिनों में देश में राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो