लाइव न्यूज़ :

पिछड़े इलाकों में शिक्षा से वंचितों को मिले उच्च शिक्षा के अधिक अवसर: मिश्र

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:11 IST

Open in App

जयपुर, 23 जुलाई राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने ग्रामीण तथा पिछड़े इलाकों में शिक्षा से वंचितों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये दूरस्थ शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया है।

मिश्र ने इंटरनेट की दुनिया में नित नए आ रहे परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालयों को गुणवत्ता की उच्च शिक्षा ऑनलाइन प्रदान करने के विशेष प्रयास करने पर जोर दिया है।

उन्होंने शुक्रवार को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के 35 वें स्थापना दिवस समारोह को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि छोटे-बड़े उद्योगों को कार्यकुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाले और किसानों को तकनीकी रूप से उन्नत करने के अंतर्गत ‘लैब-टू-लैंड‘ जैसे पाठ्यक्रमों का खुला विश्वविद्यालय क्रियान्वयन करें ।

उन्होंने कहा कि मुक्त शिक्षा प्रणाली में ऎसे पाठ्यक्रमों पर जोर दिया जाए जिनका अधिकाधिक लाभ समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य को मिल सके।

उन्होंने कोरोना महामारी के इस विकट दौर में घर बैठे शिक्षा से संबंधित आ रही चुनौतियां का समग्र रूप में आकलन कर ऎसी शिक्षण व्यवस्था को भी भविष्य में अपने पर जोर दिया जो अधिक व्यावहारिक और रूचिप्रद हो।

राज्यपाल ने इससे पहले विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परीक्षा भवन के प्रथम तल का लोकार्पण किया। उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का भी वाचन करवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू