लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक

By भाषा | Updated: October 3, 2021 12:21 IST

Open in App

ईटानगर, तीन अक्टूबर अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,693 हो गई है और इस दौरान 37 और लोग स्वस्थ हुए हैं जो नए मामलों की तुलना में अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कोविड-19 से अब तक 54,011 लोग स्वस्थ हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य में स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत से सुधरकर 98.75 प्रतिशत हो गई है।

एसएसओ ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं होने से मृतक संख्या 277 बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 405 उपचाराधीन रोगी हैं।

लोअर दिबांग घाटी जिले में 72 उपचाराधीन रोगी हैं। इसके बाद लोहित में 71, तवांग में 57, वेस्ट कामेंग में 49 और ईस्ट सियांग में 36 उपचाराधीन रोगी हैं। जाम्पा ने बताया कि अब तक 11,48,853 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांचे हुई हैं और इनमें शनिवार को हुई 1208 नमूनों की जांच भी शामिल है। राज्य में संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग के अनुसार राज्य में अब तक 11,91,270 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया