लाइव न्यूज़ :

अंडमान निकोबार में नए मामलों की तुलना में कोविड-19 से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या अधिक

By भाषा | Updated: September 20, 2021 10:43 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 20 सितंबर अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही। वहीं, संक्रमण से तीन और लोग स्वस्थ हुए हैं और दो लोगों के संक्रमित होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7600 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में अब तक 7458 लोग स्वस्थ हुए हैं। इनमें रविवार को स्वस्थ हुए तीन लोग भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि रविवार को दो और लोगों के संक्रमित पाए गए। दोनों में संक्रमण की पुष्टि स्थानीय स्तर पर संक्रमित मरीज के संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान के दौरान हुई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 13 उपचाराधीन रोगी हैं जिनमें 12 दक्षिण अंडमान जिला से हैं और एक मरीज उत्तर एवं मध्य अंडमान जिला से है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से किसी की मृत्यु नहीं होने से मृतक संख्या 129 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने अब तक 5,29,828 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और संक्रमण दर 1.43 प्रतिशत है। रविवार तक 4,11,782 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ जिनमें 2,81,240 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक और 1,30,542 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश की कुल आबादी करीब चार लाख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन