लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के आंकड़ों से कहीं अधिक संख्या में कोविड-19 से हुई है मौतें : ओवैसी

By भाषा | Updated: June 14, 2021 22:05 IST

Open in App

हैदराबाद (तेलंगाना), 14 जून एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को दावा किया कि देश में कोविड-19 महामारी के चलते हुई मौतों की संख्या राजग सरकार द्वारा घोषित आंकड़ों से कहीं अधिक हैं।

उन्होंने दावा किया कि सरकार सच्चाई छिपा रही है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी सरकार कहती है कि कोविड के चलते काफी संख्या में मौतें नहीं हुई...उसका देश के आम आदमी की दशा और मौतों से संपर्क टूट गया है। वे इससे कोसों दूर हो गये हैं। ’’

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख ने मीडिया में आई उन खबरों का हवाला दिया, जिनमें दावा किया गया है कि देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान अत्यधिक संख्या में लोगों की मौतें हुई। उन्होंने इन दावों का भी जिक्र किया, जिनमें कहा गया था कि महामारी की पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर के दौरान कहीं अधिक संख्या में मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किये जा रहे हैं।

एआईएमआईएम प्रमुख ने आरोप लगाया कि सरकार ने दूसरी लहर के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की थी और उसने टीकाकरण का आदेश जारी करने में देर की। उन्होंने दावा किया कि इन नाकामियों के चलते काफी संख्या में लोगों की मौतें हुईं।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाना चाहती है और इसलिए वह सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही है।

इससे अलग, मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हो रहे कथित हमलों के बारे में मीडिया में आई खबरों का जिक्र करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हिंदुत्व की विचारधारा में बहादुरी हमेशा ही कमजोर वृद्ध व्यक्तियों या किशोरों पर हमले करने में रही है। और हमेशा ही यह भीड़ के रूप में रही है(अकेले में ऐसा करने की नहीं रही है)।’’

ओवैसी ने कहा, ‘‘एनएचआरसी (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग) क्या आप कार्रवाई करेंगे? ये लोग उसी विचारधारा से हैं। मुस्लिमों के गरिमा के अधिकार को हिंदुत्ववादी गुंडों द्वारा छीना जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए