लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय में सोमवार से और न्यायाधीश करेंगे मामलों की प्रत्यक्ष सुनवाई

By भाषा | Updated: January 14, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली,14 जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी के प्रसार की गति में गिरावट आने के मद्देनजर’ उसने न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने का निर्णय किया है जो 18 जनवरी से अदालत कक्षों में मामलों की प्रत्यक्ष सुनवाई करेंगे।

उच्च न्यायालय ने जिला अदालतों को भी सोमवार से सप्ताह के हर दूसरे दिन प्रत्यक्ष अदालतें लगाने के निर्देश जारी किए।

रजिस्ट्रार जनरल मनोज जैन की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि ‘फुल कोर्ट ऑफ द हाई कोर्ट’ ने यह निर्णय लिया है कि 11पीठें- दो न्यायाधीशों वाली दो खंडपीठ और एकल न्यायाधीश वाली नौ पीठें-18 जनवरी से अदालत कक्षों में प्रत्यक्ष कार्यवाही करेंगी और शेष पीठें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मामलों की सुनवाई करेंगी।

वर्तमान में दो से तीन पीठें प्रतिदिन अथवा क्रमवार आधार पर प्रत्यक्ष अदालतें लगा रही है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल अपने सामने पेश होने वाले अधिवक्ताओं से प्रत्यक्ष अदालतों के लिए तैयार रहने को कह चुके हैं।

आदेश के अनुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों तथा प्रधान न्यायाधीश, परिवार अदालतों को अपने जिलों की अधीनस्थ अदालतों के रोस्टर तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि हर दूसरे दिन प्रत्यक्ष कार्यवाहियां की जा सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है