लाइव न्यूज़ :

दुश्मन के ड्रोन अभियानों से मुकाबले के लिये अनुसंधान, प्रौद्योगिकी में ज्यादा निवेश की जरूरत: डीएफआई

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएफआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि भारत को ड्रोन रोधी अनुसंधान और प्रौद्योगिकी तथा दुश्मन ड्रोन अभियानों के संचालन की वजह से बढ़ती चिंताओं के निराकरण के लिये इस दिशा में ज्यादा निवेश करने की जरूरत है।

उनका यह बयान जम्मू हवाईअड्डे पर वायुसेना केंद्र पर ड्रोन द्वारा दो बम गिराए जाने की घटना के सामने आने के बाद आया है। इस हमले में वायुसेना के दो कर्मी घायल हो गए थे।

वहीं जम्मू के रत्नुचक-कालूचक सैन्य इलाकों में दो ड्रोन मंडराते देख सतर्क सुरक्षा बलों ने सोमवार को उन पर गोली चलाई।

डीएफआई के निदेशक-साझेदारी, स्मित शाह ने कहा कि दुश्मन ड्रोन से होने वाली सुरक्षा चिंताओं का समाधान किसी भी सख्त नियम से नहीं हो सकता।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “कोई व्यक्ति अगर देश के किसी हिस्से में ड्रोन बनाना और उड़ाना चाहे तो उसके पास ऐसा करने की भौतिक क्षमता है। इस चुनौती (शत्रु ड्रोन की) से निपटने के लिये हमें ड्रोन रोधी अनुसंधान और प्रौद्योगिकी में और निवेश करने तथा इस क्षेत्र में क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।”

उन्होंने उल्लेख किया कि भारत में कुछ कंपनियां खुद अनुसंधान कर रही हैं और कुछ कंपनियां विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रही हैं लेकिन इस क्षेत्र में और ध्यान केंद्रित किये जाने की जरूरत है।

ड्रोन रोधी प्रौद्योगिकी में रडार, रेडियो-आवृत्ति उपकरणों, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल विधियों, ध्वनिक तंत्र या संयुक्त संवेदक तकनीक का इस्तेमाल करती है।

शाह ने कहा कि देश के मौजूदा कानूनों को प्राथमिक रूप से यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नुकसान पहुंचाने या तबाही मचा सकने के लिये इस्तेमाल होने वाले पदार्थ का समुचित तौर पर पता लगाया जा सके और यह उन लोगों के हाथ न लगे जिनके लिये यह नहीं है।

डीएफआई एक औद्योगिक निकाय है जिसमें एस्टीरिया ऐरोस्पेस, क्विडिच इनोवेशन लैब, ऑटोमाइक्रोयूएएस, आरव अनमैन्ड सिस्टम्स और इंड्रोन्स जैसी कंपनियां सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल