लाइव न्यूज़ :

भविष्य में आपदाओं से निपटने के लिए अवसंरचना बनाने में अधिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत : राजनाथ

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भविष्य में आपदाओं को रोकने और उनके प्रबंधन के लिए जरूरी अवसंरचना के निर्माण में और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है।

आपदा प्रबंधन पर पांचवीं विश्व कांग्रेस का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आपदा से बचने के लिए ढांचा निर्माण में मित्र देशों को विशेषज्ञता की पेशकश करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक उन्होंने कहा कि सटीक उपकरण और सेंसर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस्तेमाल से आपदा के खतरे का क्रांतिकारी तरीके से आकलन किया जा सकता है और पूर्व चेतवानी दी जा सकती है।

बयान के मुताबिक, ‘‘रक्षामंत्री ने भविष्य की आपदा को रोकने और प्रबंधन के लिए अवसंरचना स्थापित करने के लिहाज से और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया।’’

मंत्रालय के मुताबिक राजनाथ सिंह ने वर्ष 2030 के सतत विकास लक्ष्यों के क्रियान्वयन पर कोविड-19 महामारी के पड़ने वाले असर का व्यापक आकलन करने, इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वैश्विक और राष्ट्रीय रणनीतियों में नये विचारों को समाहित करने की जरूरत को लेकर सुझाव दिया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का दुनिया से खासतौर पर हिंद महासागर क्षेत्र से जुड़ाव मजबूत रहा है। उन्होंने मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान में भारतीय सशस्त्र बलों के सबसे पहुंचने की प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया