लाइव न्यूज़ :

महामारी के बीच स्तनपान पर दोबारा ध्यान केंद्रित करना अधिक महत्वपूर्ण : एनजीओ

By भाषा | Updated: August 3, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) न्यूट्रिशन इंटरनेशनल ने स्तनपान की तुलना टीकाकरण से करते हुए जोर दिया कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर स्तनपान पर दोबारा ध्यान केंद्रित करना अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि आशंका है कि महामारी की अगली लहर से बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होंगे और उनके लिए अब तक टीका नहीं बना है।

संगठन की यह टिप्पणी विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आई है जो अगस्त के पहले सप्ताह में पूरी दुनिया में मनाया जाता है। मां द्वारा बच्चे के जीवनपर्यंत पोषण के लिए स्तनपान कराए जाने की तुलना टीकाकरण से करते हुए न्यट्रिशन इंटनरेशनल की भारत में निदेशक मिनी वर्गीज ने कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के खतरे, बच्चों और नवजातों के लिए अबतक टीके नहीं बनने के मद्देनजर स्तनपान पर ध्यान दोबारा केंद्रित करना कहीं अधिक अहम हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी संस्थागत प्रसवों में जन्म के एक घंटे के भीतर बच्चे को स्तनपान कराने का नियम सुनिश्चित करना लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम होगा। हमें प्रसव कक्ष की बाधाओं की पहचान करने, पूरी क्षमता से उनका समाधान करने और स्तनपान के लिए आधारभूत संरचना में सुधार करने की जरूरत है।’’

वर्गीज ने कहा कि नवजातों को स्तनपान सुनिश्चित करने के लिए दो पहलू अहम हैं, पहला गर्भवती महिला और उसके परिवार से बातचीत कर, मां- बच्चे के हर बार संपर्क में आने पर स्तनपान कराने के लिए प्रेरित करना और दूसरा प्रसव कक्ष और नवजात बच्चों की देखभाल करने वाले कर्मियों की क्षमता विकास एवं उन्हें इन केंद्रों में कायम रखना।

वर्गीज ने कहा,‘‘भारत में स्तनपान संरक्षण के लिए कानून है लेकिन इसे लागू करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह