लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के कंधमाल में और ईको-रिट्रीट शिविर आयोजित किये जाएंगे

By भाषा | Updated: July 25, 2021 15:27 IST

Open in App

फूलवनी (ओडिशा), 25 जुलाई ओडिशा सरकार ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस सर्दी में कंधमाल जिले में और ईको-रिट्रीट शिविर (स्थानीय पर्यटन से रूबरू कराने वाले शिविर) आयोजित करने और मोटरसाइकिल उत्सव शुरू करने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार और पश्चिमी ओडिशा विकास परिषद (डब्ल्यूओडीसी) के अध्यक्ष ए के त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि कंधमाल को अपने जंगलों, झरनों और नदियों के साथ जल्द ही ओडिशा के एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''कंधमाल जिला प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। इसकी पहाड़ी श्रृंखलाएं महान पूर्वी घाटों का हिस्सा हैं। पिछले साल, दरिंगबाड़ी में एक ईको-रिट्रीट शिविर आयोजित किया गया था और इसे उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली थी। इस वर्ष आकर्षक स्थानों पर इस तरह के और ईको-रिट्रीट शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह