लाइव न्यूज़ :

बच्चों को कोविड का टीका लगाने पर फैसले के लिए और अधिक आंकड़ों की जरूरत : आईसीएमआर

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने शुक्रवार को कहा कि गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा सकता है, लेकिन बच्चों को यह टीका लगाने के विषय पर फैसला करने के लिए और अधिक आंकड़ों की जरूरत होगी।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह दिशानिर्देश दिया है कि वे (कोविड के टीके) गर्भवती महिलाओं को लगा सकते हैं। हमने अपने आईसीएमआर प्रैगकोविड रजिस्ट्री से यह भी प्रदर्शित किया है कि टीकाकरण गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी है और यह दिया जाना चाहिए। ’’

दरअसल,आईसीएमआर प्रमुख से बच्चों और महिलाओं के टीकाकरण पर एक सवाल किया गया था।

भार्गव ने कहा कि पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध होने तक बच्चों को कोविड-19 की खुराक दिया जाना अब भी चर्चा का विषय है। उन्होंने कहा कि विश्व में अमेरिका ही एकमात्र देश है जो इस वक्त बच्चों को यह टीका लगा रहा है।

उन्होंने कहा कि क्या बहुत छोटे बच्चों को भी टीके की जरूरत है, यह अब भी एक सवाल है।

भार्गव ने कहा, ‘‘बच्चों को टीकाकरण पर जब तक हमारे पास पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध नहीं होंगे, हम बच्चों का टीकाकरण करने की स्थिति में नहीं होंगे। हालांकि, हमने 2-18 वर्ष की आयु के बच्चों पर एक अध्ययन शुरू कर दिया है और हमारे पास सितंबर-अक्टूबर तक इस बारे में नतीजें होंगे, तब हम कोई फैसला कर सकेंगे।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि अंतरराष्ट्रीय अध्ययन एवं विशेषज्ञ बच्चों को कोविड का टीका लगाये जाने की जरूरत पर अब भी बहस कर रहे हैं।

भार्गव ने कहा, ‘‘बच्चों का टीकाकरण किये जाने पर अमेरिका में हमने कुछ समस्याएं देखी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!