लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों से सलाह के बाद नियंत्रण के और उपाय किए जाएंगे: कर्नाटक के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 6, 2021 16:29 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह दिसंबर कोरोना वायरस को लेकर नई चिंताओं के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि सरकार राज्य में स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और विशेषज्ञों से सलाह-मशविरे के बाद ही आगे के उपायों को लागू करने पर निर्णय लेगी।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के दो मामले राज्य में आने और नए कोविड क्लस्टर उभरने के बाद कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को कई एहतियाती उपायों की घोषणा की थी, जिसमें मॉल, सिनेमा घरों और स्कूल व कॉलेज जाने वाले छात्रों के माता-पिता के लिए टीके की दोनों खुराकों को अनिवार्य कर दिया था।

मॉल व सिनेमा घरों में कुल क्षमता के 50 फीसदी लोगों के प्रवेश की अनुमति देने के सुझाव से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, “सभी सलाहों को विशेषज्ञ समिति के समक्ष रखा जाएगा, आने वाले दिनों में ओमीक्रोन और डेल्टा स्वरूप के प्रसार तथा और क्लस्टर के सामने आने के आधार पर हम विशेषज्ञों की राय लेकर उचित निर्णय लेंगे।”

हुबली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने एक अन्य सवाल पर कहा कि वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित पाए गए बेंगलुरू के डॉक्टर के सभी संपर्कों की पहचान कर ली गई है और किसी में भी कोई लक्षण नहीं हैं और उससे संपर्क में आए एक दंपति की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट का इंतजार है।

इससे पहले बीदर में पत्रकारों से बातचीत में बोम्मई ने कहा कि सरकार ने क्लस्टरों का प्रबंधन करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह टिप्पणी कर्नाटक में संक्रमण के नए कलस्टर, खासकर छात्रावास तथा छात्रों के बीच उभरने के संदर्भ में की है।

उन्होंने कहा, “चिक्कमगलुरु में कल, एक क्लस्टर (एक आवासीय विद्यालय में) सामने आया है, सभी छात्रों और उनके संपर्कों की जांच की गई है और इसे (स्कूल को) सील कर दिया गया है।”

सूत्रों ने बताया कि कम से कम 69 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर चिक्कमगलुरू जिले में सीगोडू में स्थित जवाहर नवोदय स्कूल के छात्र हैं।

इस बीच, बेंगलुरु में स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने एक सवाल के जवाब में कहा, “ऐतिहासिक दृष्टि से देखा जाए तो किसी भी महामारी के दौरान आमतौर पर दूसरी लहर बड़े पैमाने की होती है। तीसरी लहर आमतौर पर कम तीव्रता की होती है। यह ऐतिहासिक प्रमाण है। ऐतिहासिक रूप से, दूसरी लहर पहली लहर की तुलना में अधिक तीव्र होती है, और अगर तीसरी या चौथी लहर आती है, तो इसकी तीव्रता कम होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह