Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कोविड-19 के ज्यादा प्रकोप वाले दस राज्यों में और केंद्रीय दल भेजे जाएंगे

By भाषा | Updated: May 10, 2020 05:45 IST2020-05-10T05:45:14+5:302020-05-10T05:45:14+5:30

स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन दस राज्यों में और केंद्रीय दल भेजने का फैसला किया है जहां कोविड-19 का प्रकोप अधिक है। ये दल महामारी से निपटने में वहां के स्वास्थ्य विभागों की मदद करेंगे।

More central teams to be sent to ten states with more outbreaks of Covid-19: Health Ministry | Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कोविड-19 के ज्यादा प्रकोप वाले दस राज्यों में और केंद्रीय दल भेजे जाएंगे

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsस्वास्थ्य मंत्रालय ने उन दस राज्यों में और केंद्रीय दल भेजने का फैसला किया है जहां कोविड-19 का प्रकोप अधिक है। ये दल महामारी से निपटने में वहां के स्वास्थ्य विभागों की मदद करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन दस राज्यों में और केंद्रीय दल भेजने का फैसला किया है जहां कोविड-19 का प्रकोप अधिक है। ये दल महामारी से निपटने में वहां के स्वास्थ्य विभागों की मदद करेंगे। तीन मई को उन जिलों में 20 केंद्रीय दल भेजे गए थे जहां संक्रमण के अधिक मामले सामने आए हैं। ये दल स्वास्थ्य विशेषज्ञों के उन दलों के अतिरिक्त होंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को एक वक्तव्य में यह कहा। इसमें बताया गया कि मुंबई में हाल में एक उच्च स्तरीय दल भेजा गया है जो कोविड-19 से निपटने में महाराष्ट्र के प्रयासों में मदद देगा।

इससे पहले, केंद्र के निर्देश पर एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया और डॉ. मनीष सुनेजा को अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों को मार्गदर्शन देने के लिए गुजरात भेजा गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के वक्तव्य के मुताबिक केंद्रीय दलों में स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी, संयुक्त सचिव स्तर के एक नोडल अधिकारी और एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ होंगे।

केंद्रीय दलों को गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में भेजा जा रहा है।

Web Title: More central teams to be sent to ten states with more outbreaks of Covid-19: Health Ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे