लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अब महाराष्ट्र, केरल से अधिक सामने आ रहे हैं नए मामले

By भाषा | Updated: November 9, 2020 14:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवम्बर कोविड-19 के एक दिन में सामने आए 45,903 नए मामलों में से 70 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में अब महाराष्ट्र और केरल से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं, जहां 24 घंटे में 7,745 नए मामले सामने आए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली ने सात नवम्बर को भी महाराष्ट्र और केरल को पीछे छोड़ दिया था।

मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में सर्वाधिक 7,745 नए मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र और केरल इस सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ कोविड के दौरान उचित तरीके से पेश आने के लिए चलाए गए जन -आंदोलन से नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।’’

मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘ इससे उपचाराधीन मामलों में गिरावट आएगी, जो अभी 5,09,673 हैं। यह कुल मामलों का 5.96 प्रतिशत है।’’

भारत में कोविड-19 के संक्रमित मामलों की दर में गिरावट के साथ ही नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। देश में संक्रमित पाए जाने की दर गिरकर 7.19 प्रतिशत हो गई है।

देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 92.56 प्रतिशत है। अभी 79,17,373 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जो आंकड़ा उपचाराधीन 74,07,700 लोगों से अधिक हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 45,903 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 85,53,657 हो गए। वहीं 490 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,26,611 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल