लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए और बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी

By भाषा | Updated: April 4, 2021 14:10 IST

Open in App

मुंबई, चार अप्रैल कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर मुंबई नगर निकाय ने रविवार को कहा कि उसने शहर में संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले चिकित्सा केंद्रों में और अधिक बिस्तरों की व्यवस्था करने का फैसला किया है।

शहर में शनिवार को कोरोना वायरस के 9,108 नए मामले सामने आए, जो एक दिन में आए संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं।

महानगरपालिका आयुक्त आई एस चहल ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने वृहन्मुंबई महानगरपालिका (एमसीजीएम) के तहत आने वाले कोविड-19 स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों और कोविड-19 अस्पतालों में पिछले सात दिन में अतिरिक्त 3,000 बिस्तरों की व्यवस्था की है।’’

चहल ने यह भी कहा कि कुछ मरीज अपने पसंद के अस्पताल में भर्ती होने का इंतजार करने के कारण गंभीर स्थिति में जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर बीमारी के लक्षण हैं तो मरीजों को तुरंत इलाज के लिए जहां बिस्तर मिलें, वहां भर्ती हो जाना चाहिए, क्योंकि हर जगह इलाज की प्रक्रिया समान है और अब काफी अच्छी व्यवस्था है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos