लाइव न्यूज़ :

पंजाब से जा रहे अधिकाधिक किसान दिल्ली की सीमाओं पर

By भाषा | Updated: January 30, 2021 22:56 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 जनवरी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हिंसा के बाद ढीला पड़ता नजर आ रहा किसान आंदोलन शनिवार को फिर से तेजी पकड़ने लगा तथा पंजाब से किसानों के अधिकाधिक समूह राष्ट्रीय राजधानी की ओर रूख करने लगे।

कई किसान नेताओं ने शनिवार को दावा किया कि अधिकाधिक किसान समूह दिल्ली जा रहे हैं और दो फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर किसान संगठनों एवं कृषि मजदूरों का रिकार्ड जमावड़ा होगा।

भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि उन्हें दिल्ली की सीमाओं पर दो फरवरी को भारी तादाद की उम्मीद है।

शनिवार को पंजाब के संगरूर और मोहाली में किसानों एवं कृषि मजदूरों ने किसान आंदोलन के समर्थन में भूखहड़ताल रखी।

पंजाब के 14 जिलों में 400 स्थानों पर प्रदर्शनकारी किसानों ने नये कृषि कानूनों का विरोध करते हुए एवं उन्हें वापस लेने की मांग करते हुए केंद्र के पुतले फूंके।

भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्रहान) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने शनिवार के कहा, ‘‘ कई क्षेत्रों से लोग आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली सीमा जा रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कम से कम 700-800 ट्रैक्टरों का हमारा जत्था रविवार को टीकरी बार्डर प्रदर्शन स्थल के लिए रवाना हेागा। ’’

राजेवाल ने कहा, ‘‘ प्रदर्शन स्थलों पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। संभव है कि दो फरवरी तक प्रदर्शन स्थलों पर फिर से रिकॉर्ड संख्या में लोग एकत्र हो जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू