लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना से और 288 मौतें, 29,192 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: May 3, 2021 18:34 IST

Open in App

लखनऊ, तीन मई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 288 संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 29,192 नये मरीज चिन्हित किये गये हैं।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 288 संक्रमितों की मौत हो गयी और अब तक कुल 13,447 संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है।

उत्तर प्रदेश में 29,162 नये संक्रमितों के पाये जाने के बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,42,413 हो गई है। पिछले 24 घंटे में मिले नये संक्रमितों के सापेक्ष 38,687 मरीज संक्रमण मुक्त हुये । अभी तक राज्य में 10,43,134 कोरोना के मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्‍य में इस समय कोरोना संक्रमित 2,85,832 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब उपचराधीन कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है और तीन लाख से कम हो गई है।

प्रसाद के मुताबिक राज्य में रविवार को कोरोना के 2.29 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक 4.15 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 3,058 नये मरीज मिले और 26 संक्रमितों की मौत हो गई। इसी अवधि में गौतमबुद्धनगर में 1,446, मुरादाबाद में 1,404, कानपुर नगर में 1,311, सहारनपुर में 1,222, गोरखपुर में 1,097 और वाराणसी में 1,022 नये संक्रमित मिले हैं। प्रयागराज में 25, झांसी में 21, गोरखपुर में 19, कानपुर नगर और चंदौली में 17-17, गौतमबुद्ध नगर में 13, वाराणसी में 11 तथा मेरठ में 10 और संक्रमितों की मौत हो गई है।

अपर मुख्‍य सचिव ने बताया कि पांच मई से नौ मई के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम राज्य में घर घर जाकर लोगों को हाल चाल पूछेगी और जो लोग ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में लक्षणयुक्‍त पाये जाएंगे और उनकी जांच नहीं हुई है, उनको जांच के लिए प्रेरित किया जाएगा और साथ ही दवा की किट उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने भीड़ भाड़ वाली जगहों में जाने से बचने और दो गज की दूरी का पालन करने और मास्‍क पहनने की सलाह दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो