लाइव न्यूज़ :

मोर्बी हेरोइन बरामदगी : गुजरात एटीएस ने 10 करोड़ रुपये की दो किलो हेरोइन और जब्त की

By भाषा | Updated: November 22, 2021 23:21 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 नवंबर गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने हाल ही में मोर्बी और देवभूमि द्वारका जिलों से 720 करोड़ रुपये की हेरोइन की बरामदगी मामले की जांच के दौरान सोमवार को 10 करोड़ रुपये मूल्य की दो किलोग्राम अतिरिक्त हेरोइन जब्त की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एटीएस ने इस मामले में अब तक नाइजीरियाई मूल के एक नागरिक सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और 144 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत 720 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एटीएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दो दिन पहले एटीएस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में से एक रहीम हाजी नोड ने स्वीकार किया है कि वह अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमारेखा के पास जखाऊ तट पर पाकिस्तान की एक नौका से हेरोइन की आपूर्ति लेने अनवर पटेलिया के साथ गया था, जिसे पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।’’

जामनगर शहर के पास बेदी पोर्ट रोड इलाके में रहने वाले रहीम नोड ने एटीएस को बताया कि उसने लगभग दो किलोग्राम हेरोइन रखी थी और उसे समुद्र के किनारे पोर्ट रोड पर एक स्थान पर छिपा दिया था, जिसे अब बरामद कर लिया गया है।

एक सप्ताह पहले एटीएस ने मोर्बी जिले से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और 600 करोड़ रुपये की 120 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। इसके बाद फिर चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर देवभूमि द्वारका के नवादरा में पटेलिया के घर से 120 करोड़ रुपये की 24 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी।

एक अधिकारी के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में एक अरविंद यादव भी शामिल है, जो मादक पदार्थ तस्कर भोला शूटर उर्फ भारत भूषण शर्मा के साथ काम कर रहा था। भारत भूषण फिलहाल पंजाब की एक जेल में बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे